Peris Olympics: हरियाणा की बेटी ने पेरिस ओलिंपिक में रचा इतिहास, पहला मेडल मनु भाकर के नाम

हरियाणा की बेटी ने पेरिस ओलिंपिक में रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता ब्रॉन्ज मेडल, शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली महिला बनी

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

भारत की शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलिंपिक्स में इतिहास रचने का काम कर दिया है। मनु भाकर ने 10 विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। मनु भाकर ओलिंपिक इतिहस में शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है। मनु भाकर ने 221.7 पॉइंट्स हासिल किए।

 

2021 के टोक्यो ओलिंपिक में मनु की पिस्टल खराब हो गई। 20 मिनट तक वे निशाना नहीं लगा पाईं। पिस्टल ठीक हुई, तब भी मनु सिर्फ 14 शॉट लगा पाईं और फाइनल की रेस से बाहर हो गईं थीं। मनु निराश थीं लेकिन उन्होंने वापसी की और पेरिस ओलिंपिक्स में भारत को मेडल दिलाया।

 

इस इवेंट में कोरिया की ओह ये जिन ने गोल्ड जीता। उन्होंने 243.2 पॉइंट स्कोर करके ओलिंपिक रिकॉर्ड बनाया। कोरिया की ही किम येजी ने सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 241.3 पॉइंट बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *