चंडीगढ़ में रिटायर्ड प्रिंसिपल की कोठी पर बम धमाके के दो हमलावरों की तस्वीर जारी, पुलिस द्वारा 2 लाख का इनाम घोषित 

चंडीगढ़ में रिटायर्ड प्रिंसिपल की कोठी पर बम धमाके के दो हमलावरों की तस्वीर जारी, पुलिस द्वारा 2 लाख का इनाम घोषित 

 Chandigarh News: चंडीगढ़ के रिटायर्ड प्रिंसिपल की कोठी पर हैंड ग्रेनेड से हमला करने का मामला सामने आया है। मकान नंबर 575 में हुए धमाके की सूचना से चंडीगढ़ पुलिस में हड़कंप मच गया।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और कई घंटों तक मामले की जांच की। पुलिस का कहना है कि जब सीसीटीवी की जांच की तो पता चला कि आरोपी ऑटो में सवार होकर आए और हमला कर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला चंडीगढ़ के पाश इलाके सेक्टर-10 का है। यहां बुधवार शाम करीब 6 बजकर 10 मिनट पर हमलावरों ने रिटायर्ड प्रिंसिपल की कोठी पर हैंड ग्रेनेड फेंक दिया। इससे जोरदार धमाका हुआ और धमाके की गूंज कई किलोमीटर तक गई।

खबरों की मानें, तो रमेश मल्होत्रा रिटायर्ड प्रिंसिपल है। चंड़ीगढ़ के पाश इलाके सेक्टर 10 में उन्हीं की कोठी है। रमेश मल्होत्रा का एक बेटा और एक बेटी विदेश में रहते हैं। जिस समय यह धमाका हुआ। उस समय परिवार के लोग घर में ही मौजूद थे। कहा जा रहा है कि पहले यह कोठी पंजाब पुलिस के किसी बड़े अधिकारी की थी। रमेश ने ये घर उनसे खरीदा था।

जहां हैंड ग्रेनेड गिरा वहां हुआ 1.5 फीट गहरा गड्‌ढा

पुलिस का कहना है कि मकान में जिस जगह पर हैंड ग्रेनेड गिराया गया। वहां करीब 1.5 फीट गहरा गड्‌ढा हो गया है और आस-पड़ोस के मकानों के शीशे भी टूट गए है। इस बम धमाके से क्षेत्र में दहशत फैली हुई है।

चंडीगढ़ पुलिस के अलावा एनआइए, पंजाब पुलिस, सीआरपीएफ, पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और हरियाणा पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

इस मामले में सात टीमों का गठन कर गिया गया है। हालांकि, अभी तक यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि ये हमला किसने किया है।

चंड़ीगढ़ पुलिस ने जारी की दो संदिग्ध हमलावरों की फोटो

चंडीगढ़ पुलिस की ओर से देर रात दो संदिग्ध हमलावरों की फोटो जारी की है। उन पर दो लाख का इनाम घोषित किया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को एक सीसीटीवी फुटेज बरामद हुई है।

चंडीगढ़ में रिटायर्ड प्रिंसिपल की कोठी पर बम धमाके के दो हमलावरों की तस्वीर जारी, पुलिस द्वारा 2 लाख का इनाम घोषित 

फुटेज में एक हरे रंग के आटो में तीन लोग सवार दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने चलते ऑटो से ही घर में बम फेंका। पुलिस ने इस सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *