हरियाणा में विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बाद सियासी हलचल, PM मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे CM सैनी

Political stir after assembly election results in Haryana, CM Saini reached Delhi to meet PM Modi

हरियाणा में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आते के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। कार्यवाहक सीएम नायब सैनी भाजपा को मिले बहुमत के बाद दिल्ली पहुंचे। नायब सैनी ने पीएम मोदी से मुलाकात की है। दिल्ली में पीएम से अपनी मुलाकात पर हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट हुई है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

हरियाणा में हमारी जो प्रचंड जीत हुई है, उसके बारे में मैंने प्रधानमंत्री मोदी को बताया है। मैंने प्रधानमंत्री को कहा है कि उन्हें हरियाणा के लोग बहुत प्यार और स्नेह करते हैं, जिसका परिणाम है कि तीसरी बार हरियाणा में डबल इंजन की सरकार बन रही है।

हरियाणा में सीएम कौन होगा, इसके सवाल पर नायब सैनी ने कहा कि इसका फैसला हमारा संसदीय बोर्ड तय करेगा। विधायक दल अपना नेता चुनेगा, किसे चुना जाएगा किसे नहीं ये उन पर निर्भर करता है। हमारे यहां ‘किंतु-परंतु’ नहीं है। संसदीय बोर्ड का जो आदेश होगा वो मान्य होगा। उनका जो भी फैसला होगा वो सर्वमान्य है।

हरियाणा की जीत पीएम ने दिलाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रचंड जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में ऐसी नीतियां और योजनाएं चलाई हैं जिसका लाभ गरीब व्यक्ति को भी मिल रहा है, किसान को भी मिल रहा है, युवा को भी मिल रहा है और महिला को भी मिल रहा है।

इसका परिणाम है, मोदी जी की लोकप्रियता का परिणाम है, उन्हें देश के लोग प्यार करते हैं जिसके परिणामस्वरूप भाजपा हरियाणा में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से आ रही है। मैं हरियाणा भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करता हूं। उनकी मेहनत के कारण ही हम तीसरी बार सत्ता में आए हैं।

दिल्ली में ही तय होगा मंत्रिमंडल
जानकारी के अनुसार नायब सैनी अपने मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने के लिए अपने वरिष्ठ नेतृत्व से सलाह-मशविरा कर सकते हैं। सत्ता विरोधी लहर के बावजूद सत्तारूढ़ भाजपा ने हरियाणा में लगातार जीत हासिल कर सत्ता बरकरार रखी और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की वापसी की कोशिशों को रोक दिया। विधानसभा चुनावों के नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *