Railway : हरियाणा से खाटूश्याम के लिए 2 स्पेशल ट्रेन शुरू, देखें इनका टाइम टेबल और रूट

Railway : हरियाणा से खाटूश्याम के लिए 2 स्पेशल ट्रेन शुरू, देखें इनका टाइम टेबल और रूट

Railway News : हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। त्योहारी सीजन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों को 2 Special Train के संचालन शुरू किया है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि Rewari- Rings- Rewari और Jaipur- Bhiwani- Jaipur Special Train के संचालन को हरी झंडी दिखा दी गई है।

ये रहेगा शेड्यूल

Train No. 09731, रेवाडी- Rings Special 31 August तक Rewari से रात 10:50 बजे रवाना होकर रात्रि 1:50 बजे Rings पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में Train No. 09732, Rings- Rewari Special Train 1 सितंबर तक Rings से रात 2:10 बजे रवाना होकर सुबह 5: 20 बजे Rewari पहुंचेगी।

बीच रास्ते यह Train कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, नीम का थाना, कांवट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी। इस Train में डेमू रैक के 16 डिब्बे होंगे। कैप्टन शशि किरण ने बताया कि खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को इस Train के संचालन का विशेष लाभ मिलेगा।

Train No. 09733, Jaipur- Bhiwani Special Train 15 सितंबर तक Jaipur से सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे Bhiwani पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में Train No. 09734, Bhiwani- Jaipur Special Train 15 सितंबर तक Bhiwani से शाम 4:05 बजे रवाना होकर रात्रि सवा 11 बजे Jaipur पहुंचेगी।

इस Train में 9 साधारण श्रेणी व 2 Gaurd डिब्बों सहित 11 डिब्बे होंगे। Train No. 09733, Jaipur- Bhiwani Train का Rewari में आगमन दोपहर 12:25 व प्रस्थान 12:30 रहेगा, जबकि Train No. 09734, Bhiwani- Jaipur Train का Rewari में आगमन शाम 6:20 व प्रस्थान 6:25 बजे का होगा।

बीच रास्ते यह Train ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविंदगढ़, मलिकपुर, Rings, श्रीमाधोपुर, कांवट, नीम का थाना, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, Rewari, कोसली, झाड़ली व चरखी दादरी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *