Rainfall Alert: हरियाणा में 22 जुलाई से होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

Rainfall Alert in Haryana: मौसम पूर्वानुमान:- मानसून ट्रफ दक्षिण की तरफ बने रहने से हरियाणा राज्य में मानसूनी बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल रही है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

भारत मौसम विज्ञान विभाग के दर्ज आंकड़ों के अनुसार 1 जून से लेकर 20 जुलाई के दौरान हरियाणा राज्य में 94.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य बारिश (147.5 मिलीमीटर) से अब तक 36% कम हुई है।
मानसून के प्रवेश 1 जुलाई से अब तक राज्य के ज्यादातर जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।

पंजाब के साथ लगते पाकिस्तान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन्ने की संभावना से मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा दक्षिण से अब सामान्य स्तिथि उत्तर की तरफ बढ़ने की संभावना है जिससे हरियाणा राज्य में बारिश की गतिविधियां 21 जुलाई देर रात्रि के बाद बढ़ने की संभावना है।

हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 22 जुलाई से 24 जुलाई के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है।

इस दौरान बीच-बीच में बादल छाए रहने तथा तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए दिन के तापमान में गिरावट होने की भी संभावना है।

डॉ. मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष (कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्व विद्यालय हिसार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *