Ram Rahim News: हरियाणा की रोहतक जेल से बाहर आकर यहां रहेंगे राम रहीम, हाईकोर्ट से 21 दिन की मिली है पेरोल

Ram Rahim News: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) आज रोहत जेल (Rohtak jail) से बाहर आएंगे। उन्हें पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से 21 दिन की पेरोल मिली है। ऐसा कहा जा रहा है कि अब राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित अपने आश्रम में रहेंगे।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

दरअसल, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की दायर याचिका का निपटारा कर दिया है। जिसमें डेरा प्रमुख को पैरोल या फरलो पर रिहा न करने के निर्देश देने की मांग की गई थी। हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार ऐसे मुद्दों पर निर्णय लेने में सक्षम है। खास बात यह कि प्रदेश सरकार पहले ही हाई कोर्ट को बता चुकी है कि डेरा प्रमुख वैधानिक परविधान के अनुसार पेरोल और फरलो के हकदार हैं।

साल 2017 से जेल में बंद हैं  राम रहीम

बता दें कि दो साध्वियों की हत्या के मामले में सजा मिलने के बाद राम रहीम साल 2017 से हरियाणा की रोहतक जेल में बंद है। उन्हें पेरोल मिलने से उनके भक्त काफी खुश हैं और राम रहीम के जल्द जेल से बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *