Realtionship Tips: आखिर शादी से क्यों दूर भागती है लड़कियां? ये है 5 कारण

Relationship Tips

पहले के समय लड़की शादी का सपना देखकर बड़ी होती थी। लेकिन आज समय बदल गया है। कई लड़कियों के लिए शादी टू डु की लिस्ट में शामिल ही नहीं है। सवाल ये है कि ऐसा क्या बदल गया जिससे शादी को लेकर लड़कियों की सोच को बदल दिया। आइए जानते हैं वे कारण जिससे लड़कियां शादी से दूर भागने लगती है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

लेकिन सवाल यह है कि आखिर समय के साथ ऐसा क्या बदल गया जिसने शादी को लेकर लड़कियों की सोच को इस हद तक बदल दिया है? यदि आपके पास इसका जवाब नहीं है तो चलिए हम आपको ऐसे 5 कारण बताते हैं जिससे लड़कियां शादी से दूर भागने लगी हैं-

1. आज की महिलाएं पहले से कहीं अधिक शिक्षित और आर्थिक रूप से स्वतंत्र हैं। वे अपने करियर में सफल हो रही हैं और अपना खर्च खुद उठा रही हैं। जिसके कारण उन्हें यह समझ में आ चुका है कि एक जिंदगी के लिए उन्हें किसी पुरुष की जरूरत नहीं है। वह अपनी शर्तों पर अपनी जिंदगी बिना किसी रोक-टोक के जी सकती है।

2.  परंपरागत रूप से, विवाह के बाद एक महिला की पहचान उसके पति और बच्चों के साथ जुड़ जाती है। लेकिन अब महिलाएं अपनी खुद की पहचान बनाना चाहती हैं और अपने सपनों को पूरा करना चाहती हैं।

शादी को लेकर यह डर रहता है कि कहीं उनका व्यक्तिगत विकास रुक ना जाए या फिर समाज में उनकी पहचान सिर्फ एक पत्नी या माँ के रूप में ही सिमट कर ना रह जाए।

3. पहले जहां अकेली महिला या देर से शादी करना एक सामाजिक बुराई मानी जाती थी, वहीं अब समाज के विचार बदल रहे हैं। अब लोगों को यह एहसास हो रहा है कि शादी किसी के जीवन का लक्ष्य नहीं है, बल्कि खुशहाल जीवन जीने के लिए कई रास्ते हो सकते हैं।

4.  कई महिलाओं को यह चिंता रहती है कि शादी के बाद घरेलू कामों का बोझ बढ़ने से उन्हें अपने करियर या शौक का बलिदान देना पड़ सकता है। साथ ही, घरेलू हिंसा और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयां भी शादी को लेकर उनके मन में असुरक्षा का भाव पैदा करती हैं।

5. अब यह माना जाने लगा है कि प्यार और जीवन भर साथ रहने की प्रतिबद्धता के लिए शादी की कोई बाध्यता नहीं है। कई कपल लिव-इन रिलेशनशिप में रहकर खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। ऐसे रिश्तों में उन्हें स्वतंत्रता के साथ-साथ जिम्मेदारी का बोध भी रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *