शादी के 24 घंटे बाद उजड़ा सुहाग: सोफे पर सोते-सोते हो गई दूल्हे की मौत, दुल्हन का रो-रो कर बुरा हाल

दुल्हन अपनी नई-नई शादी को लेकर बहुत खुश थी। लेकिन शादी के 24 घंटे बाद ही उसकी खुशियों में ग्रहण लग गया। बारात लौटने के बाद आराम कर रहे दूल्हे की अचानक मौत हो गई। दूल्हे की मौत के बाद अफरा-तफरी मच गई।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

मैनपूरी के किशनी थाना क्षेत्र के हविलिया चांदा निवासी सोनी यादव बारात लेकर सुल्तानपुर,उमरैन जिला औरैया में पहुंचा। शादी होने के बाद बुधवार को बारात वापस आ गई। बारात लौटने के बाद दूल्हा आराम करने के लिए सोफे पर सो गया। लेकिन काफी देर तक दूल्हे के न जागने पर दोपहर ढाई बजे उसकी मां पहुंची। जब मां ने सोनू को जगाया तो वह उठा ही नहीं।

 

बेटे के नहीं उठने पर वो चिल्लाने लगी। उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। जिसके बाद परिवार के लोग उसे तत्काल ही किशनी में प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए, यहां डॉक्टर ने परिवार के लोगों को सैफई ले जाने की सलाह दी।

 

परिवार के लोग सोनू को सैफई ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की इस तरह मौत की खबर होने से परिवार के लोगों में चीत्कार मच गया। आखिर उसकी मौत कैसे हुई ये वजह भी परिवार के लोगों को सता रही है। इस वजह से दूल्हे के शव का इटावा में पोस्टमार्टम हुआ। गुरुवार रात साढ़े नौ बजे शव गांव पहुंचा। वहीं 24 घण्टे में सुहाग उजड़ जाने से दुल्हन आरती का रो रोकर बुरा हाल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *