Sapna Nagin Dance: सपना चौधरी ने नागिन बनकर किया धमाकेदार डांस, 12 लाख बार देखा गया वीडियो

Sapna Choudhary Dance,

सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। इन दिनों सपना चौधरी का एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सपना चौधरी के लटके-झटके देख लोग हैरान रह जाते हैं। सपना चौधरी ने स्टेज पर नागिन डांस कर धूम मचा दी है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

करीब सवा छह मिनट का यह वीडियो ऐसा है, जिसे सपना के फैंस होने के नाते आप हमेशा देखना चाहेंगे। हम सभी ने शायद ही सपना का यह रूप कभी देखा है। गुलाबी रंग के सूट में सिर पर नीली चुन्‍नी लिए, सपना यहां नागिन बनी हुई हैं। सामने बीन बज रहा है। प्रकाश गांधी और नीता नायक के मशहूर हरियाणवी गाने Nagin Dhora Ri पर यह लाइव स्‍टेज डांस अतुलनीय है।

सपना चौधरी का यह कार्यक्रम 2016 का है। लेकिन आठ साल बाद भी इसमें ताजगी बनी हुई है। वह जयपुर के ग्रामीण इलाके में एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। वीडियो को यूट्यूब पर 2018 में शेयर किया गया है। वीडियो में हम सपना को नागिन के अंदाज में हाथ से फन बनाते हुए डांस करते हुए देखते हैं। जैसे-जैसे गीत आगे बढ़ता है और दर्शकों का उत्‍साह बढ़ता है। सपना भी उमंग से भर जाती हैं। वह स्‍टेज पर लोट-लोट कर नागिन की तरह परफॉर्म करती हैं। यदि आप भी सपना के फैन हैं तो एक बार यह वीडियो जरूर देखें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *