सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फरलो खत्म, आज वापस जाएंगे सुनारिया जेल

सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फरलो खत्म, रोहतक पुलिस लाएगी आज सुनारिया जेल

Haryana News : हरियाणा के सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख डा. राम रहीम की 21 दिन की फरलो 3 सितंबर को खत्म हो गई है। ऐसे में आज यानि बुधवार को रोहतक पुलिस (Rohtak Police) की टीम UP के बागपत स्थित बरनावा आश्रम से रोहतक (Rohtak) की सुनारिया जेल लेकर आएगी।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Election) को लेकर मतदान 5 अक्टूबर को होंगे। इससे पहले ही फरलो खत्म होने पर रोहतक पुलिस (Rohtak Police) की टीम बरनावा आश्रम से सुनारिया जेल लेकर पहुंचेगी। गौरतलब है कि डेरा प्रमुख 13 अगस्त को 21 दिन की फरलो पर जेल से आया हुआ था।

गौरतलब है कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। इसके बाद उसी समय से डेरा प्रमुख सुनारिया जेल में बंद है।

पिछली बार 13 अगस्त को सरकार ने राम रहीम को 21 दिन की फरलो दी थी, जो उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में व्यतीत की गई। अब फरलो पूरी हो चुकी है। ऐसे में DSP के नेतृत्व में पुलिस (Police) की टीम कड़ी सुरक्षा में बागपत से रोहतक लेकर आएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *