Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इसी महीने से शुरू हो जाएंगी आवाजाही! ये मिलेगे फायदे

Delhi-Mumbai Expressway

Delhi-Mumbai Expressway: बुधवार को जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। अनुमान है कि सितंबर में इसे शुरू किया जा सकता है। इसका काम अंतिम चरण में है। इसके दोनों तरफ 25 हजार से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। फ्लाईओवर पर सड़कें बनाई जा रही हैं।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

अधिकारियों के नाम पर और जिला उपायुक्त के नाम पर यहां अशोक के पौधे लगाए गए। बता दें कि दिल्ली के डीएनडी फ्लाईओवर से आगरा नहर को पार करने वाले बाईपास पर एक्सप्रेस-वे का निर्माण चल रहा है।

बड़ी संख्या में पेड़ काटे गए इस प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए बड़ी संख्या में पेड़ काटे गए हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की पूरी ग्रीन बेल्ट खत्म हो चुकी है। इसके एवज में यहां एक और ग्रीन बेल्ट विकसित की जानी है।

इसके लिए प्राधिकरण ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के पास 5 करोड़ रुपये का बजट जमा करा दिया है। कैल गांव से काम भी शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *