Haryana News: हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा ऐलान! HKRN के तहत काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को किया जाएगा पक्का

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा ऐलान!

Haryana News:  हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। हर पार्टी जनता को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बयान दिया है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ऐलान किया है कि अगर हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती है तो अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाएगा। अस्थाई कर्मचारियों को किया जाएगा स्थाई आपको बता दें,

कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से अस्थाई कर्मचारियों के लिए एक ऐलान किया गया है। इस ऐलान के मुताबिक कहा गया है कि अगर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है।

तो हरियाणा में कौशल रोजगार निगम के तहत काम कर रहे अस्थाई कर्मचारियों को नीति बनाकर स्थाई किया जाएगा। ऐसे में हुड्डा का कहना है कि अस्थाई कर्मचारियों के लिए एक नीति बनाई जाएगी जिसके तहत कर्मचारियों को स्थाई किया जाएगा। इस नीति के तहत हरियाणा कौशल रोजगार के तहत काम कर रहे अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *