Government Employee: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी कच्चे कर्मचारियों को दे सकते हैं ये बड़ा तोहफा, 1 लाख से ज्यादा को मिलेगा फायदा

Government Employee: हरियाणा में लाखों कच्चे कर्मचारी पक्का होने का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारियों को उम्मीद है कि सैनी सरकार विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें पक्का करने का ऐलान कर सकती है। इस मामले में ताजा अपडेट ये निकलकर आ रहा है कि सीएम 15 अगस्त को 1 लाख से ज्यादा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की घोषणा कर सकते हैं। इसके लिए आज होने वाली कैबिनेट बैठक में मंत्रियों के साथ चर्चा की जाएगी।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

एक हिंदी अखबार की खबर की मानें, तो सीएम सैनी स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के कई विभागों में काम करने वाले ग्रुप बी,ग्रुप सी और ग्रुप डी के एक लाख से ज्यादा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का तोहफा दे सकते हैं। अखबार का दावा है कि भारतीय मजदूर संघ समेत अन्य कर्मचारी संघों के साथ सरकार के अलग-अलग स्तर पर हुई चर्चा में ये संकेत मिले हैं। हालांकि, हरियाणा मंत्रिमंडल की पिछली बैठक में सैद्धांतिक तौर पर अध्यादेश लाने की मंजूरी मिल चुकी है।

खबर की मानें, तो इस प्रस्तावित अध्यादेश पर सीएम नायब सिंह सेनी की अध्यक्षता में आठ अगस्त को होने वाली कैबिनेट बैठक में फिर से चर्चा हो सकती है। मंत्रियों से सुझाव मिलने के बाद अंतिम फैसला 15 अगस्त को होने वाली घोषणा में ही पता चल सकेगा। पिछले दिनों ने करनाल में आंदोलन करने वाले कर्मचारियों को इस तरह का आश्वासन मिला था कि 15 अगस्त तक का इंतजार करें।

कच्चे कर्मचारियों के लिए हरियाणा सरकार लाएगी सर्विस सिक्यूरिटी एक्ट

कहा जा रहा है कि हरियाणा सरकार अस्थायी कर्मचारियों के लिए गेस्ट टीचर की तर्ज पर सर्विस सिक्यूरिटी एक्ट लाना चाहती है। इसे फिलहाल, अध्यादेश के रूप में लाया जाएगा। क्योंकि, अभी हरियाणा विधानसभा सत्र नहीं चल रहा है। इसलिए पहले अध्यादेश लाया जाएगा। 6 महीने के अंदर विधानसभा में विधेयक लाना होगा। जिस पर राज्यपाल के हस्ताक्षर होंगे। इसके बाद यह अधिनियम बन जाएगा। रेगुलराइजेश पॉलिशी से ज्यादा दम अधिनियम में होता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *