Haryana News: हरियाणा में 5 अगस्त को होगी कैबिनेट बैठक! इन खास बातों पर होगी चर्चा

Haryana News: हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक 5 अगस्त को होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी। इस संबंध में हरियाणा मंत्रिपरिषद के सचिव टीवीएसएन प्रसाद की ओर से आधिकारिक पत्र जारी किया गया।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

 

कई अहम फैसले लिए जाएंगे

इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जाएंगे। विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर भी फैसला लिया जा सकता है। आपको बता दें कि 12 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद 13 मार्च को विधानसभा का एक दिवसीय सत्र आयोजित किया गया था। इस दौरान उन्होंने अपना बहुमत साबित किया था।

 

नियमों के मुताबिक 6 महीने के अंदर सत्र बुलाना जरूरी होता है। ऐसे में 12 सितंबर से पहले मानसून सत्र बुलाना होगा। अनुमान है कि इस बार मानसून सत्र काफी हंगामेदार हो सकता है। आपको बता दें कि विधानसभा में संख्याबल के हिसाब से नायब सरकार अभी अल्पमत में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *