Mountaineer Reena Bhatti: हरियाणा की बेटी रीना भट्टी ने चला इतिहास, किर्गिस्तान की सबसे ऊंची चोटी माउंट लेनिन पर लहराया तिरंगा

Mountaineer Reena Bhatti: हरियाणा की बेटी रीना भट्टी ने चला इतिहास, किर्गिस्तान की सबसे ऊंची चोटी माउंट लेनिन पर लहराया तिरंगा

Mountaineer Reena Bhatti: हरियाणा की बेटी पर्वतारोही रीना भट्टी (Reena Bhatti) ने किर्गिस्तान की सबसे ऊंची चोटी माउंट लेनिन (Mount Lenin) को फतह कर लिया है। उन्होंने यहां भारत का तिरंगा लहराकर इतिहास रच दिया है। कहा जा रहा है कि किर्गिस्तान की इस चोटी को फतह करने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं। फिहलाल, रीना घर लौंट आई हैं।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

जानकारी के मुताबिक, पर्वतारोही रीना भट्टी हिसार के श्यामलाल बाग की रहने वाली है। रीना भट्टी ने कहा कि वह किर्गिस्तान की सबसे ऊंची चोटी फतह करने वाली वह पहली भारतीय महिला है। इस चोटी की ऊंचाई करीब 7,134 मीटर है। रीना भट्टी ने बताया कि इस पर करीब साढ़े तीन लाख रुपए खर्च हुए है। वहीं उन्होंने अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा कि इस अभियान में आठ सदस्य शामिल रहे। जब चोटी को फतह करने पहुंचे तो 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी, मगर किसी ने हिम्मत नहीं हारी और सब आगे बढ़ते चले गए।

रीना ने बताया कि 14 जुलाई को वह हिसार से रवाना हुए थे। 17 जुलाई को बेस कैंप पहुंचे। इसके बाद उन्होंने माउंट लेनिन के लिए ट्रकिंग शुरू की। करीब 9 दिन बाद यानी 26 जुलाई को वह माउंट लेनिन पर पहुंच गई और यहां देश का तिरंगा लहराया। इससे पहले रीना कई चोटियों को फतह कर चुकी हैं। इनमें माउंट एवरेस्ट के अलावा माउंट एवरेस्ट, माउंट ल्होत्से, माउंट नन, अमा डबलम, आइलैंड पिक, माउंट काला पत्थर, फ्रेंडशिप पिक, माउंट एलब्रुस, माउंट कांग यात्से, माउंट किलिमंजारों के अलावा अन्य शामिल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *