Kisan News: आर्गेनिक तरीके से मशरूम की खेती कर महिला ने किया कमाल, साल में 40 टन है पैदावार, अब लोगों को दे रही है रोजगार

Kisan News: आजकल ज्यादातर लोग खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहे है। ऑर्गेनिक तरीके से विदेशी फलों और मशरूम की खेती कर किसान अच्छी कमाई कर रहे है। रेवाड़ी के गांव घासेड़ा में महिला किसान दीपिका यादव भी मशरूम की खेती कर मोटा मुनाफा कमा रही है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

 

उन्होंने मशरूम की खेती करने का तरीका गुजरात में सीखा था और फिर अपने गांव में इसकी फार्मिग शुरू कर दी। अब वह साल में 40 टन से ज्यादा मशरूम का उत्पादन करती हैं और उन्होनें कई लोगों को रोजगार भी दिया है।

 

दीपिका यादव अपने गांव में आर्गेनिक रूप से पिछले 4 साल से मशरूम की खेती कर रही हैं। दीपिका यादव ने बताया कि उनके पति सरकारी नौकरी करते हैं। 4 साल पहले वह गुजरात में घूमने गई थीं। यहां उन्होनें देखा आइसोलेटेड तरीके से मशरूम की फसल तैयार की जा रही है।

 

जिसके बाद उनके मन में भी ऐसे खेती करने का ख्याल आया। जब वह गुजरात से वापस लौटी तो छोटे स्तर पर मशरूम की खेती शुरू कर दी। आज वह इस खेती से अच्छी कमाई कर रही है। खास बात यह है कि दीपिका यादव के खेत में उगाए गए मशरूम की सप्लाई रेवाड़ी समेत गुरुग्राम और दिल्ली की मंडियो में भी होती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *