Haryana Weather Update: हरियाणा समेत दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम रहेगा सुहावना, गरज के साथ होगी झमाझम बारिश

rewarilive.in

 Haryana Weather Update: आज हरियाणा समेत दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना रहने वाला है। मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली और एनसीआर में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि, 8 और 9 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर के लिए भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। जबकि, हरियाणा के कई जिलों में 10 अगस्त को बारिश की संभावना जताई है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आज का अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। अगले पांच दिनों में इसी तरह के तापमान बने रहने का अनुमान है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली-एनसीआर और आस-पास के इलाकों में अगले दो दिनों तक मौसम साफ रह सकता है। हालांकि, बीच में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। वहीं दो दिन बाद के बाद यानी 10 अगस्त से तीन से चार दिन अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। बारिश को लेकर दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वीकेंड पर होगी दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश

वहीं, निजी मौसम विज्ञान कंपनी स्काईमेट वेदर का कहना है कि वीकेंड पर दिल्ली और आसपास के इलाकों में झमाझम मानसूनी बारिश होगी। अब तक अगस्त महीने में दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में सामान्य मानसून की बारिश नहीं हुई है।

बुधवार को इतना रहा राजधानी का तापमान

बता दें कि दिल्ली में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली के कई इलाकों का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2 डिग्री नीचे है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। यह तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम बताया जा रहा है।

 

हरियाणा का मौसम 8 अगस्त का मौसम

हरियाणा के कई जिलों में बुधवार और गुरुवार की रात जमकर बारिश हुई। कई जिलों में गुरुवार सुबह भी हल्की-बूंदाबांदी देखने को मिली। हरियाणा में बुधवार का न्यूनतम तापमान 25 सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 सेल्सियस रहा वहीं, प्रदेश में आज कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुई सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश महेंद्रगढ़ जिले में दर्ज की गई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने गुरुवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 

हरियाणा के पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

-यमुना नगर
-महेंद्रगढ़
-रेवाड़ी
-मेवात
-पलवल

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *