Haryana News: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर मची हलचल! सामने आई बड़ी अपडेट

Haryana Assembly elections - 2024

Haryana News:  हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नई जानकारी सामने आई है। दरअसल, इस बार चुनाव तय समय से पहले हो सकते हैं। इसकी घोषणा भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) 25 अगस्त के बाद कर सकता है। इसको लेकर प्रदेश की नायब सिंह सैनी सरकार भी अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। मुख्यमंत्री सैनी ने मुख्यमंत्री कार्यालय और आला अफसरशाही को अलर्ट कर दिया है। सीएमओ के अधिकारी देर रात तक काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

12 और 13 अगस्त को होगा दौरा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल पहले ही जानकारी दे चुके हैं कि आगामी चुनाव को लेकर भारतीय चुनाव आयोग की टीम 12 और 13 अगस्त को प्रदेश का दौरा करेगी। सभी जिलों में ईवीएम चेकिंग का काम किया जा रहा है।

आपको बता दें कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार समय से पहले विधानसभा चुनाव कराना चाहती है। इस बारे में शीर्ष नेतृत्व को भी जानकारी दे दी गई है। अगर चुनाव समय से पहले होते हैं तो विधानसभा में मानसून सत्र भी एक दिन का किया जा सकता है।

एक दिन का मानसून सत्र बुलाना जरूरी संविधान विशेषज्ञ राम नारायण यादव ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 174 के तहत सरकार को 6 महीने के अंदर कम से कम एक दिन के लिए विधानसभा का सत्र बुलाना जरूरी है।

आपको बता दें कि इस बार 817 नए पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिससे यह संख्या बढ़कर 20,629 हो गई है। आपको बता दें कि इस बार हरियाणा, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *