Haryana Weather Update: हरियाणा में 9 और 10 अगस्त को 15 जिलों में होगी Heavy Rain, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather Update: हरियाणा के कई जिलों में मानसून ने फिर से दस्तक दे दी है। सात अगस्त से प्रदेश में मानसून एक्टिव मोड में है। जिसके चलते झमाझम बारिश हो रही है। बारिश की वजह से तापमान में भी 3 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिली है। आइए जानते हैं कि 9 अगस्त का मौसम कैसा रहेगा।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

मौसम विभाग का कहना है कि 9 अगस्त को हरियाणा के यमुना नगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में भारी बारिश की संभावना है। जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने के साथ आसमान से बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं 10 अगस्त के मौसम की बात करें तो हरियाणा के 9 जिलो में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पंचकुला,यमुना नगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद शामिल है।

हरियाणा में कल इतना रहेगा तापमान

IMD के वैज्ञानिकों का कहना है कि 9 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। बारिश की वजह तापमान में गिरावट आएगी। इससे लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिलेगी।

कल (9 अगस्त) हरियाणा के इन जिलों में होगी बारिश

1-यमुना नगर
2-महेंद्र गढ़
3-रेवाड़ी
4-मेवात
5-पलवल

10 अगस्त को हरियाणा के इन जिलों में होगी बारिश

1-पंचकुला
2-यमुना नगर
3-महेंद्रगढ़
4-रेवाड़ी
5-झज्जर
6-गुरुग्राम
7-मेवात
8-पलवल
9- फरीदाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *