Haryana Weather: हरियाणा में आज फिर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज मौसम पूरी तरह से बदल गया है। बीती रात प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। जिसके चलते आज तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीं मौसम विभाग ने आज के लिए भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग का कहना है कि आज चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाडी जिले में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी।
इसके साथ ही आज प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। ये तेज हवाएं चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में चलेंगी।
16 मार्च तक होगी बारिश
इसके साथ ही इस दौरान आंधी/बिजली/ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। हरियाणा में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
इसके अलावा रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। हरियाणा में रविवार यानी 16 मार्च तक बारिश होने की संभावना है। 16 मार्च के बाद मौसम साफ रहेगा और जल्द ही गर्मी दस्तक दे सकती है।