चंडीगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी, 12 जुलाई को बारिश की संभावना

चंडीगढ़ में मानसून की रफ्तार थम गई है। पिछले दिनों से नहीं होने की वजह से तापमान में इजाफा हो रहा है। पिछले घंटे में तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी देखी गई हैय़ शहर का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। आज शहर में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश के आसार कम है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

 

 

12 जुलाई को हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून सीजन में बरसात के अंदर 2-3 दिन का गैप आ सकता है। 12 जुलाई को चंडीगढ़ और आसपास के इलाके में बारिश के आसार है। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट आएगी। कल 11 जुलाई को चंडीगढ़ में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है। वहीं 12 तारीख को बारिश के साथ-साथ हवाएं चलने की भी आशंका है।

 

 

40.9% कम हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार इस सीजन में 1 जून से अब तक कल 127.7 एमएम बारिश हुई ह। जो की इस सीजन की 40.9 प्रतिशत कम है। लेकिन अगले दिनों में अच्छी बारिश की संभावना है। हवा में नमी की आद्रता अधिकतम 82% है। जबकि न्यूनतम 54% है। इस कारण उमस और गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। अगर बारिश होती है और हवाएं चलती हैं, तो इससे कुछ राहत मिलने की संभावना है। लेकिन अभी कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम रह सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *