हरियाणा में मानसून में सूखे जैसे हालात: 45 दिनों में 32 फीसदी कम बारिश, 17 जुलाई से फिर होगा एक्टिव

हरियाणा में इस बार मानसून कुछ खास नहीं बरसा। मानसून आने के बाद भी प्रदेश में सूखे जैसे हालात है। इस दौरान बारिश बहुत कम हुई है। जून-जुलाई के 45 दिनों में अब तक 32 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। प्रदेश के 17 जिलों में कम और 5 जिलो में सामान्य बारिश देखने को मिली है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

 

करनाल में सामान्य से 84 प्रतिशत कम बारिश हुई। यह प्रदेश के सभी जिलों में सबसे कम है। नूंह में 61 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। आने वाले दिनों में फिर से मानसून सक्रिय होने के आसार है।

 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 17 जुलाई की रात से 19 जुलाई के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

IMD के अनुसार, आज असंध, करनाल, कैथल, घरौंडा, जींद और पानीपत में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

 

हरियाणा के 5 जिलों पर मानसून मेहरबान रहा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, हरियाणा में अब तक 117.7 MM बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन आंकड़ों के अनुसार 79.5 प्रतिशत बारिश हुई है, जो कि 32 प्रतिशत कम है। प्रदेश के कुछ जिलों में 70 MM से अधिक बारिश हुई, लेकिन 17 जिले ऐसे हैं, जिनमें बारिश सामान्य से कम हुई है।

 

अंबाला, कैथल, करनाल, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, जींद, हिसार, झज्जर, पलवल, रेवाड़ी, सोनीपत और यमुनानगर में सामान्य से कम बारिश हुई। वहीं, फतेहाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह और सिरसा जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई।

 

17 की रात से बदलेगा प्रदेश का मौसम

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि-मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 19 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 17 जुलाई तक राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में मामूली कमी आने के आसार हैं, जिससे राज्य में वर्षा की गतिविधि में कमी आ सकती है।

 

इस दौरान राज्य के उत्तरी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, लेकिन पश्चिमी व दक्षिणी हरियाणा के जिलों में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। हवा का रुख पूर्व से उत्तर-पश्चिमी होने के कारण दिन के तापमान में मामूली वृद्धि और वातावरण में नमी की मात्रा में कमी आने की संभावना है।

 

17 जुलाई की रात से राज्य में एक बार फिर मानसूनी सक्रियता बढ़ सकती है। इसके चलते 17 जुलाई की रात से 19 जुलाई तक राज्य के अधिकांश भागों में हवाओं व गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *