Haryana Rain Alert: हरियाणा के 14 जिलों में आज झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के करनाल, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवाएं (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है।
आज बारिश का येलो अलर्ट
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कई स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने 17 व 18 जुलाई को मूसलाधार बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश से तापमान में कमी जरूर आई है लेकिन उमस भरे वातावरण ने परेशानियां बढ़ा दी है। हालांकि अभी हरियाणा में कई स्थानों पर बारिश की कमी बनी हुई है।