Haryana Weather: हरियाणा में लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, कल से होगी जोरदार बारिश

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून की बारिश सामान्य से कम हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में अच्छी बारिश की संभावना है। आज रात से मौसम बदलेगा और 24 जुलाई तक खराब रहेगा। मौसम विभाग ने आज आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

बता करें मॉनसून की बारिश की तो प्रदेश में 36 प्रतिशत कम हुई है। सिर्फ 94.2 मिलीमीटर बारिश की रिकॉर्ड की गई। बारि नहीं होने से उमस बढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बारिश कम होने के कारण तापमान दोबारा से 40 डिग्री को पार कर गया है। दिन में उमस से लोग परेशान है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे हवाएं उत्तर की तरफ बढ़ेंगी।

इसके परिणामस्वरूप, हरियाणा में 21 जुलाई देर रात्रि के बाद से वर्षा की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। 22 से 24 जुलाई के दौरान हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है, और कुछ स्थानों पर तेज वर्षा भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *