Haryana Weather Today: हरियाणा के 4 जिलों में जमकर बरसे बादल, आज से 31 जुलाई तक लगातार होगी बारिश

Haryana Weather Today: हरियाणा में शुक्रवार सुबह चार जिलों में भारी बारिश हुई। जिसके चलते मौसम ने करवट बदल ले ली है। कई इलाकों की सड़कों पर एक-एक फीट पानी भर गया है। जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर लोग पंप लगाकर पानी की निकासी कर रहे हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने हरियाणा के आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

 

 

मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार की सुबह हरियाणा के पानीपत, गोहाना, घरौंडा, अटेली, भिवानी और कोसली में बारिश हुई। जिससे कई इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 26 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक  हरियाणा और पंजाब के जिलों में मानसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी। हालांकि, मानसूनी हवाएं कमजोर होने की वजह से दोनों राज्यों के ज्यादातर जिलों में बारिश नहीं होगी।

 

 

हरियाणा के इन आठ जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

मौसम विभाग की मानें, पंजाब के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से हरियाणा में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। इसी के चलते नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकुला में मध्यम बारिश होगी। इसके साथ ही इन जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। इन हवाओं की गति 30-40 KMPH होगी।  इसके साथ ही आकाशीय बिजली के साथ तेज बारिश देखने को मिलेगी। जिसके चलते मौसम विभाग ने इन आठ जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *