Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में सुबह से हो रही झमाझम बारिश

Haryana Weather Update: हरियाणा में सोमवार की रात से मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 20 अगस्त से लेकर 26 अगस्त तक बारिश जारी रहेगी। इस दौरान आसमान में बादल छाएं रहेंगे और राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

 

 

मौसम विभाग का कहना है कि टर्फ रेखा के एक बार फिर से प्रदेश पर पहुंचने पर मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। इसके चलते सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं मंगलवार को भी गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है।

 

 

मौसम विभाग की मानें तो आज यानी मंगलवार को हरियाणा के पंचकुला, अंबाला, यमुना नगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत और पानीपत जिले के कई शहरों में भारी बारिश की संभावना है। जिसके चलते इन सात जिलों में हैवी बारिश (Haryana Heavy Rain today) का येलो अलर्ट (Haryana Yellow Rain alert) जारी कर दिया है।

वहीं 21 अगस्त यानी बुधवार को हरियाणा के अंबाला, यमुना नगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में भारी बारिश होगी।

 

 

कितना रहेगा तापमान

मौसम विभाग की मानें, जो आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियम के आस-पास दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, बारिश के कारण गिरावट देखने को मिल सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *