Haryana Weather Update: हरियाणा के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें आज कहां-कहां बरसेंगे बदरा?

haryana

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। धूप खिलने से तापमान में बढ़ोत्तरी के चलते गर्मी का अहसास हो रहा है। वहीं सुबह और शाम को ठंड महसूस हो रही है। ऐसे में लोगों ने कूलर और एसी चलाना बंद कर दिया है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

इसी बीच मौसम विभाग ने ताज़ा जानकारी सांझा की है, जिससे लोगों को जरूर राहत मिलेगी। विभाग द्वारा 9 अक्टूबर को झमाझम बारिश की संभावना बताई गई है। इसके लिए सात जिलों में येलो लेट जारी हुआ है।

यहाँ होगी बरसात

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बुधवार 9 अक्टूबर को पंचकुला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद और जींद में बरसात की संभावना बताई गई है। इस दौरान गरज- चमक की भी संभावना बनी हुई है। बरसात के चलते तापमान में गिरावट आएगी।

ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश का मौसम साफ रहने का अनुमान बताया गया है। दिन में धूप देखने को मिलेगी और शाम के समय मौसम में बदलाव दर्ज किया जाएगा। आज दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

साथ ही, न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *