Haryana Weather Update : हरियाणा में 21 से लेकर 24 जुलाई तक होगी झमाझम बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather Update: हरियाणा के लोगों को जल्द ही उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है। प्रदेश में 21 जुलाई की रात से 24 जुलाई तक झमाझम बारिश होगी। इससे कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

दरअसल, कृषि मौसम वैज्ञानिक HAU हिसार के डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 21 जुलाई की रात से बारिश होनी शुरू हो जाएगी। जो 24 जुलाई तक जारी रहेगी।

मौसम विभाग की मानें, तो आज हरियाणा के लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। आज यानी शनिवार का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

वहीं रविवार का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है। हालांकि, रात के समय आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

मानसून में भी बारिश को तरस रहा हरियाणा

बता दें कि इस साल हरियाणा में मानसून आने के बाद भी भारी बारिश नहीं हुई है। अब तक यहां केवल 90.3 एमएम ही बारिश हुई है। जबकि, जुलाई तक यहां 138 बारिश हो जाती थी। जिसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के 17 जिलों में इस बार कम बारिश हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *