Haryana Weather Update: हरियाणा में दिवाली के आसपास लोगों को महसूस होगी हल्की ठंड, जानें आज कैसे रहेगा मौसम

Haryana Weather Update: People will feel slight cold around Diwali in Haryana, know how the weather will be today

Haryana Weather Update:हरियाणा में मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अक्टूबर के तीसरे सप्ताह के बाद सुबह और शाम की ठंड लोगों को महसूस हो सकती है। अक्टूबर के पहले हफ्ते में प्रदेश के कुछ जिलों का रात का तापमान कम हुआ है। वहीं आने वाले दिनों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आइए जानते है कि आज का मौसम कैसा रहने वाला है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो अनुसार दीवाली के आस पास प्रदेश में हल्की ठंड देखने को मिल सकती है। इसके बाद से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलना शुरू हो जाएगा। आईएमडी ने चार अक्टूबर की रात से सात अक्टूबर तक वर्षा की संभावना जताई थी। चार अक्टूबर को हल्की वर्षा भी हुई थी लेकिन उसके बावजूद दिन के समय में धूप निकलने से तापमान में वृद्धि देखने को मिली थी। हालांकि, रात के समय तापमान में गिरावट देखने को मिली थी। रविवार को भी हिसार के न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री गिरावट देखने को मिली है।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि आज प्रदेश के कई जिलों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। वहीं आज का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं मंगवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *