Haryana Weather Update: हरियाणा के लोगों को जल्द ही उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि 21 और 22 जुलाई को पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं कि अगले पांच दिन हरियाणा मौसम कैसा रहने वाला है।
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मानसूनी हवाएं एक बार फिर से जोर पकड़ रही है। हवाओं के एक्टिव होने से गुरुवार को जहां हरियाणा के 10 जिलों में बारिश देखने को मिली वहीं आज यानी शुक्रवार को भी उत्तर और दक्षिण हरियाणा में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विज्ञानिकों का अनुमान है कि हरियाणा में 5 दिन मानसून एक्टिव रहेगा और 21 और 22 को पूरे हरियाणा में झमाझम बारिश होगी। इसके लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रदेश के हर जिले में बारिश होने की संभावना है। इससे आने वाले दिनों में तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
सिरसा का तापमान 40 डिग्री से पार
प्रदेश में मानसून ने पिछले महीने ही दस्तक दे दी थी। लेकिन, कम भारी की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली है। हल्की बारिश के बाद भी यहां तापमान में गिरावट देखने को नहीं मिली है। गुरुवार को हरियाणा का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 40.6 दर्ज किया गया है।
इस बार हरियाणा में कम हुई बारिश
बता दें कि इस साल हरियाणा में मानसूनी बारिश कम हुआ है। यहां जुलाई तक 138 MM बारिश होती है लेकिन, अभी 90.3 MM बारिश ही हो पाई है। प्रदेश में अभी 35 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।