Haryana Weather Update: हरियाणा के सात जिलों में कल होगी झमाझम बारिश, जारी हुआ हेवी रेन का येलो अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Haryana news

Haryana Weather Update: हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में 9 अक्टूबर को झमाझम बारिश होगी। जिसके चलते मौसम विभाग ने सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कि आज मौसम कैसा रहेगा।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को प्रदेश का मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप निकलेगी। हालांकि, शाम के समय में मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश में आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

कल इन सात जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि 9 अक्टूबर यानी बुधवार को पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद और जींद में झमाझम बारिश होगी। यह बारिश गरज चमक से साथ होगी। जिसके चलते प्रदेश के सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *