Kal Ka Mousam : देश के इन राज्यों में कल भारी बारिश का अलर्ट जारी , देखें मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mousam

Kal Ka Mousam : मानसून अभी भी सक्रिय है, इससे कई प्रदेशों में बरसात हो रही है। आजादी पर्व के दिन यानि वीरवार को भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून ट्रफ अब बीकानेर, दिल्ली, बरेली, लखनऊ, पटना, बांकुरा, दीघा से होते हुए पूर्वी दक्षिण पूर्व दिशा में बंगाल की खाड़ी के मध्य तक जा रही है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

उत्तर-पूर्व राजस्थान और उससे जुड़े क्षेत्रों में समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तर-पूर्व राजस्थान पर चक्रवाती परिसंचरण से बनी ट्रफ दक्षिण उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल से होते हुए बांग्लादेश तक फैली हुई है।

 

दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान और उससे सटे राजस्थान पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। गुजरात और उससे सटे इलाकों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

रायलसीमा से कोमोरिन क्षेत्र तक एक द्रोणिका फैली हुई है। दक्षिण श्रीलंका और उससे सटे इलाकों पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है।

 

मौसम की संभावित गतिविधि

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, झारखंड, ओडिशा, दक्षिण कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात हो सकती है।
 

पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और गुजरात क्षेत्र में हल्की से मध्यम बरसात संभव है। लद्दाख, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बरसात संभव है।

देश भर में हुई मौसमी हलचल

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, केरल, तमिलनाडु के अंदरूनी इलाकों, लक्षद्वीप, सिक्किम और पश्चिमी राजस्थान के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात हुई।

तमिलनाडु, कर्नाटक, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पूर्वी बिहार, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, गुजरात, पूर्वी राजस्थान और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बरसात हुई।
 

पूर्वोत्तर भारत, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण और गोवा, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, मध्य प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बरसात हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *