Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में हुई बारिश , आज मौसम रहेगा सुहावना, देखें मौसम अपडेट

हरियाणा के इन जिलों में हुई बारिश , आज मौसम रहेगा सुहावना,

Haryana Weather Update: हरियाणा के लोगों की रविवार की सुबह झमाझम बारिश के साथ शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने आज 10 जिलों के लिए हैवी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। रोहतक जिले के आस-पास के इलाकों में अभी तेज बारिश हो रही है। अगले कुछ घंटों में यह बारिश बाकी इलाकों में भी शुरू हो जाएंगी।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

दरअसल, रोहतक जिले के महम शहर में रविवार सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटों में हरियाणा के कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकुला में आकाशीय बिजली के साथ तेज बारिश होगी। अचानक तेज हवाएं चलेंगी। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। हवा के साथ-साथ मध्यम वर्षा की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

आज इन 10 जिलों में होगी तेज बारिश

IMD चंडीगढ़ की मानें, आज यमुना नगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, भिवानी और चरखी दादरी में भारी बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 12 और 13 अगस्त को हरियाणा में बारिश भारी होने की संभावना नहीं है।

14 अगस्त को इन जिलों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग की मानें, तो 14 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट अभी से जारी कर दिया गया है। इस दिन हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद में बारिश होगी।

11 अगस्त को ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि 11 अगस्त को हरियाणा का न्यूनतम तापमान 27.04 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.56 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं शनिवार को हरियाणा का न्यूनतम तापमान 27.94 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34.34 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *