Kal Ka Mausam 18 September : हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें कल कहां-कहां होगी बरसात ?

कल का मौसम

Kal Ka Mausam 18 September : हरियाणा में मानसून की वापसी नहीं हुई है। मौसम विभाग की मानें तो 29 सितंबर तक मानसून हरियाणा में एक्टिव रहने वाला है। इस पोस्ट के माध्यम से जानिए कल 18 सितंबर को हरियाणा का मौसम कैसा रहने वाला है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

इस दौरान हवाएं चलने और गरज- चमक के साथ कहीं- कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बरसात की संभावना भी बनी हुई है, जिसके कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। वातावरण में नमी की मात्रा में भी बढ़ोतरी होने के आसार बने हुए हैं। इसके बाद, 20 सितंबर के बाद फिर से बरसात की गतिविधियों में कमी दर्ज की जाएगी तथा तापमान में बढ़ोतरी की संभावना भी बनी हुई है।

कल इन जिलों में होगी बारिश

कल 18 सितंबर की तो महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान 15.9 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई। पूरे मानसून सीजन के दौरान प्रदेश के 6 जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य से कम बरसात दर्ज की गई है। अबकी बार मानसून सीजन में सामान्यतः होने वाली बरसात की अपेक्षा मात्र 3% ही कम बरसात हुई है।

हरियाणा के हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ। मदन लाल खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में आमतौर पर 21 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं आने की संभावना बनी हुई है, जिससे कल 18 सितंबर की रात से 19 सितंबर के बीच आंशिक बदलवाई छाई रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *