Kal Ka Mousam : कल देश के इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश, अभी अभी आई मौसम की ताजा अपडेट

Kal Ka Mousam : कल देश के इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश, अभी अभी आई मौसम की ताजा अपडेट

Kal Ka Mousam : देशभर में बारिश का दौर जारी है। अगले 24 घंटों में कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। जिसके चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

दरअसल, मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी ओडिशा और दक्षिणी पश्चिमी बंगाल तट के पास उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर एक सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण औसत स्तर से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा में झुका हुआ है। इसके जल्द ही एक डिप्रेशन में तब्दील होने की संभावना है।

मौसम विभाग की मानें, तो इसके बाद अगले 3 दिनों के दौरान इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में दक्षिणी पश्चिमी बंगाल, उत्तरी ओडिशा, झारखंड और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए आगे बढ़ने की उम्मीद है।

मानसून की द्रोणिका बीकानेर, कोटा, दमोह, पेंड्रा रोड, पारादीप से होते हुए उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र तक जा रही है। वहीं एक चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान है। जिसके चलते बारिश की संभावना बनी हुई है।

ओडिशा से लेकर मध्यम प्रदेश में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे को दौरान, ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

दिल्ली, मेघालय और मिजोरम समेत इन हिस्सों में होगी हल्की से मध्यम बारिश

मौसम विभाग की मानें , तो गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, विदर्भ, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

जम्मू कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश में होगी हल्की बारिश

जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, अंतर कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, असम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *