Kal Ka Mousam : हरियाणा समेत देश के सभी राज्यों में कैसा रहेगा कल का मौसम, देखें ताजा जानकारी

Kal Ka Mousam : हरियाणा समेत देश के सभी राज्यों में कैसा रहेगा कल का मौसम, देखें ताजा जानकारी

Kal Ka Mousam : भारत के कुछ राज्यों में अब भी मानसूनी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कल बारिश की संभावना जताई है और अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

देशभर में इन दिनों एक बार फिर से मॉनसूनी हवा बहने लगी है। जिसका असर दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक पर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में आज पूरे दिन धूप चमकती रही लेकिन तीन बजते ही आसमान में काले बादल छा गए और फिर झमाझम बारिश होने लगी।

 

पहाड़ों की बात करें तो उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में आज तेज तो कुछ जिलों में रिमझिम बारिश देखने को मिली। वहीं IMD ने छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश भी आज और कल बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कल कैसा रहेगा देशभर का मौसम?

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में डेली दोपहर होते ही राजधानी में झमाझम बारिश होने लगती है। जिससे दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार कल भी राजधानी में झमाझम बारिश हो सकती है।

वहीं कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं IMD ने राजधानी के लिए अगले तीन दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है।

यूपी-बिहार में कल भी झमाझम बारिश

उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम विभाग ने कल दोनों ही राज्यों के कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना जताई है।

IMD के अनुसार चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, अमेठी, रायबरेली, झांसी ,देवरिया, गोरखपुर, मेरठ में आज बारिश हो सकती है। वहीं बिहार के पटना, नालंदा, बक्सर, भोजपुर, मुंगेर में झमाझम बारिश की संभावना है।

हरियाणा का कल कैसे रहेगा हाल

हरियाणा में मौसम का हाल सम्मान्य है, प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार, कल भी प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विशेष रूप से अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और पंचकूला में गरज चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *