Haryana News: नगर निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने नगर निगम में तैनात XEN किया सस्पेंड, जानें वजह

नगर निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने नगर निगम में तैनात XEN किया सस्पेंड

हरियाणा में नगर निकाय मंत्री सुभाष सुधा एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आए। अब नगर निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने कड़ी कार्ऱवाई करते हुए नगर निगम में तैनात एक्सईएन को सस्पेंड कर दिया है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

चीफ इंजीनियर बीरेन्द्र करदम को नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि नगर निकाय मंत्री को काम में लापरवाही की लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद नगर निगम में तैनात XEN ओम दत्त को सस्पेंड किया गया।

बता दें कि हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने बुधवार रात 8 बजे रोहतक नगर निगम में छापा मारा था। उन्होंने रात को दफ्तर दोबारा खुलवाकर रिकॉर्ड की जांच की थी। इसके लिए घर जा चुके कर्मचारियों और अधिकारियों को वापस बुलवाया था। इस चैकिंग के दौरान सुभाष सुधा के साथ पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी थे। वहीं अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को किसी भी काम के लिए चक्कर ना लगाने पड़ें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *