Haryana Mausam Update: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Haryana Mausam Update

Haryana Weather Alert: हरियाणा में इन दिनों मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। आज भी मौसम विभाग ने 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

इन जिलों में हैवी रेन का अलर्ट 

मौसम विभाग ने आज महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी और चरखी दादरी में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि प्रदेश में पिछले हप्ते से लगातार बारिश हो रही है।

बारिश से जहां एक तरफ तापमान में गिरावट दिखी तो वहीं दूसरी तरफ अब परेशानी बढ़ने लगी है। कुछ जिलों में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन चुके है। सड़को में जलभराव से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटे में‎ औसतन 13.8 मिलीमीटर बारिश हुई ‎है।

15 और 16 अगस्त को भारी बारिश 

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसूनी हवाओं के चलते 16 अगस्त तक मानसून की सक्रियता अधिक रहेगी। 15 से 16 अगस्त तक राज्य में तेज वर्षा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *