Haryana Weather Update: हरियाणा में अगस्त महीने में मानसून ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। सात अगस्त से प्रदेश में मानसून एक्टिव मोड में है। जिसके चलते कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश की वजह से तापमान में भी 3 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिली है। आइए जानते हैं कि आज यानी 9 अगस्त (Haryana 9 august Weather) को मौसम कैसा रहने वाला है।
मौसम विभाग का कहना है कि आज हरियाणा के यमुना नगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में भारी बारिश होगी। जिसके चलते येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने के साथ आसमान से बिजली गिरने की भी संभावना है। ऐसे में लोग अपने घरों में रहें और जलजमाव वाली जगहों पर न जाएं। वहीं घने पेड़ों के नीचे खड़े होने से भी बचें।
हरियाणा में आज इतना रहेगा तापमान
IMD के वैज्ञानिकों की मानें, तो आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। बारिश की वजह तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं कई दिनों से हो रही बारिश ने लोगों को उमसभरी गर्मी से भी राहत दे दे ही है।
10 अगस्त को 9 जिलों में होगी झमाझम बारिश
10 अगस्त के मौसम की बात करें तो हरियाणा के 9 जिलो में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पंचकुला,यमुना नगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद शामिल है।
हरियाणा के इन जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट
1-यमुना नगर
2-महेंद्र गढ़
3-रेवाड़ी
4-मेवात
5-पलवल
10 अगस्त को हरियाणा के इन जिलों में होगी बारिश
1-पंचकुला
2-यमुना नगर
3-महेंद्रगढ़
4-रेवाड़ी
5-झज्जर
6-गुरुग्राम
7-मेवात
8-पलवल
9- फरीदाबाद