Weather Update: हरियाणा और दिल्ली में 3 दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी, जानें स्वतंत्रता दिवस पर कहां-कहां होगी बारिश?

Weather Update:  हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा और दिल्ली के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। आज कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को ठंडी हवाओं के साथ दिन भर मौसम सुहावना बना रहा और कई इलाकों में जमकर बारिश भी हुई। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली (IMD) के अनुसार, दिल्ली में कई इलाकों में आज बुधवार को भी जमकर बारिश होने की संभावना है।

लगातार बारिश होने से दिल्ली के लोगों को गर्मी भरी उमस से राहत मिली है। आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहने से मौसम खुशनुमा बना रहेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में अगले ​तीन दिनों तक के लिए बारिश की संभावना जताई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा का मौसम

हरियाणा में भी बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। प्रदेश में बुधवार को भी कई जिलों में जमकर हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी बुधवार को पांच जिलों महेंद्रगढ़, पंचकूला, रेवाड़ी, भिवानी और चरखी-दादरी में भारी बारिश होने के संभावना है। इसके अलावा प्रदेश में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *