Haryana Weather Alert: हरियाणा के 18 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग की चंडीगढ़ शाखा के मौसम विभाग के मुताबिक 30 और 31 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होगी।
तात्कालिक पूर्वानुमान हरियाणा :28/07/2024 14:37:2) करनाल, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवाएं (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना pic.twitter.com/OoFuxmKlPY
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) July 28, 2024
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानि 29 जुलाई को मौसम साफ रहने की संभावना है। लेकिन 30 और 31 जुलाई को मौसम में बदलाव आएगा और काफी स्थानों पर भारी बारिश होगी।